खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । टी-20 क्रिकेट कॉर्पोरेट कप प्रतियोगिता के आज हुए दूसरे सेमिफाइनल में फर्मा-11 ने रुद्रा-11 को 33 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । प्रतियोगिता का फाइनल मैच 14 मई को यूपीसीएल और फर्मा-11 के बीच होगा ।
आज फर्मा -इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 172 रन बनाए । जबावमें रुद्रा-इलेवन  20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 ही बना पाई ।
इधर प्रतियोगिता के आयोजक जननी फाउंडेशन ट्रस्ट के डा. सचिन पाण्डे ने यूपीसीएल की टीम के मैनेजर गणेश दत्त जोशी को फाइनल मैच की तिथि की अधिकृत जानकारी देते हुए बताया कि कल 14 मई को अपरान्ह 2 बजे से फाइनल मुकाबला होगा ।

ALSO READ:  उत्तराखंड में मौसम का यैलो अलर्ट: अगले 24 घंटों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका,

 

You cannot copy content of this page