खबर शेयर करें 👉

एक तांत्रिक द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मोहल्ला हजरतनगर काली बस्ती काशीपुर निवासी -14 वर्षीय किशोरी गुरुवार अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे अपनी बुआ के यहां जा रही थी। जब वह मोहल्ला अल्लीखां स्थित झाड़ फूंक का कार्य करने वाले तांत्रिक नजाकत पुत्र मो. इस्माइल के घर के पास से गुजर रही थी तो तांत्रिक ने किशोरी को जबरन अपने घर में खींच लिया तथा उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने से किशोरी को तांत्रिक के चंगुल से बचाया तथा डरी सहमी किशोरी ने बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया है। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तात्रिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तांत्रिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

You missed

You cannot copy content of this page