खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने दुराचार आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह मामला पिथौरागढ़ का है ।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि 9 अगस्त की आधी रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

घर में जब आवाज आई तो परिजनों ने एक युवक को भागते हुए देखा जिस पर प्रार्थी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि जो व्यक्ति आया था वह कंप्यूटर शिक्षक है।

वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते है और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते है तथा उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

9 अगस्त की रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मामले में नाबालिग के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354/376/457/506/509 भा0द0वि0 व 5/6, 9/10, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page