खबर शेयर करें 👉

लाश की शिनाख्त नहीं । पुलिस जांच में जुटी ।

नैनीताल ।  नैनीताल जिले के दूरस्थ गांव दुमाल ब्लॉक ओखलकांडा में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला कंकाल मिला है।

 

सूचना पर मौके पर खनस्यूं थाना पुलिस पहुंची और  शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस को बुधवार की सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के दुमाल गांव के ऊपर च्यूरा गधेरे में एक शव का कंकाल होने की सूचना मिली। शव‌ पूरी तरह सड़ा गला था जो पानी में डूबा हुआ था। शव करीब तीन -चार महिना पुराना होने का अनुमान है ।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

एसओ रोहिताश सिंह ने बताया शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। इधर सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रही।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

इधर विगत दिवस एक अज्ञात शव गेठिया के जंगल में भी मिला था । वह शव भी काफी पुराना था। जिसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी निवासी राजेश उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है । उसकी गुमशुदगी 30 मार्च को तल्लीताल थाने में दर्ज थी ।

You missed

You cannot copy content of this page