खबर शेयर करें 👉

सुबह 11 बजे घोषित होगा बोर्ड परीक्षाफल ।

नैनीताल में शेरवुड कॉलेज,सेंट मैरी, सेंट जोजफ कॉलेज हैं इस बोर्ड से सम्बद्ध ।

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।

 

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने रविवार को बताया आईसीएसई (10 वीं कक्षा) और आईसीएस (12वीं कक्षा) के परिणाम की घोषणा छह मई को दिन में 11 बजे की जाएगी।

ALSO READ:  श्री नंदादेवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की तैयारियों की समीक्षा ।

 

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट कैरियर्स पोर्टल और डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने इस सत्र से 10 वीं और 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बंद करने का भी निर्णय लिया है। इमैनुएल ने कहा जो अभ्यर्थी परीक्षा के एक ही वर्ष में अपने अंक या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। अंक सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित को जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page