खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । बिन्दुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी राजेश कुमार के 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ने बुधवार की प्रातः फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साहिल पुराना बिन्दुखेड़ा राजकीय इण्टर कालेज में 9वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि प्रातः दादी ने किसी बात को लेकर साहिल को डांट लगायी थी जिसके बाद उक्त बालक ने अपने किचन में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

साहिल के छोटे भाई ने भाई को लटके हुए देखा तो उसने परिजनों को बताया, तब तक देर हो चुकी थी । परिजनों के हाथ-फाँव फूल गये उन्होंने आनन-फानन में रस्सी काटी और बालक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले गये जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया । ज्ञात हो कि उक्त बालक की माता का 3 वर्ष पूर्व डिलीवरी के समय मौत हो गयी थी। बालक के पीछे दो भाई व दो बहनें है।

You missed

You cannot copy content of this page