खबर शेयर करें 👉

नैनीताल 29 जनवरी 2022 (सूचना)- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में दिनांक 26 से 28 तक नामांकन तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रतीक जैन के दिशा निर्देशन में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवाजिश खलीक व उनके साथ लगी टीमों द्वारा बखूबी नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न करी गई थी जिसमे नामांकन करने वाले में जिसमें पहला नामांकन कांग्रेस पार्टी से श्री संजीव आर्या,दूसरा बीजेपी पार्टी से श्रीमती सरिता आर्या, तीसरा,आप पार्टी से तीन प्रत्याशी श्री भुवन चंद्र,कुमारी मीनाक्षी आर्या व नामांकन के आंखरी दिन श्री हेम आर्य,यूकेडी से श्री ओम प्रकाश,बीएसपी से श्री राजकमल सोनकर के द्वारा जो भी पूर्व में जो भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे उसकी संवीक्षा करने के पश्चात किसी के भी नामांकन पत्र में कोई कमी नही पाई गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर श्री जैन ने बताया कि पूर्व में आप पार्टी के दो प्रत्याशियों श्री भुवन चंद्र व कुमारी मीनाक्षी आर्या द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था परंतु वर्तमान में आप पार्टी से ना खड़े होकर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अगर किसी प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेना है तो वह दिनांक 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते है ।

You missed

You cannot copy content of this page