खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने जिले के उप जिलाधिकारियों के स्थान्तरण किये हैं ।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय की ओर से जारी स्थान्तरण आदेश के मुताबिक हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा को कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी बनाया गया है । रामनगर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी, हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी न्यायिक तुषार सैनी को कैंची धाम,नैनीताल के उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार को रामनगर, कालाढूंगी की उप जिलाधिकारी रेखा कोहली को उप जिलाधिकारी न्यायिक हल्द्वानी,कैंची धाम के उप जिलाधिकारी विपिन पन्त को प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट,नवाजिश खलिक को मुख्यालय से उप जिलाधिकारी न्यायिक नैनीताल बनाया गया है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा व टैक्सियों का किराया तय हुआ ।

 

आदेश–:

 

You missed

You cannot copy content of this page