खबर शेयर करें 👉

( राधा चंद्रा)।  भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग में लकड़ी के गिल्टे लेकर रामनगर जा रहा एक कैंटर सड़क से नीचे गिर गया । संयोग से चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली ।
बताया जा रहा है कि गुरूवार प्रातः लगभग चार बजे मानिला के नैनवालपाली कैनाबाग से चीड़ के गिल्टे लेकर रामनगर जा रहा कैंटर संख्या यूके 19 सीए 0856 नौरड़ पुल से आधे किलोमीटर दूर जाकर संतुलन खोकर सड़क से नीचे जा गिरा । किस्मत से चालक बालम सिंह कूद मारकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। बताया गया है कि सड़क धंसने एवं सड़क में गड्ढे होने से कैंटर दुर्घनाग्रस्त हुआ है। जहां पर कैंटर गिरा है,वहा पर सड़क मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हैं चालक ने गड्ढे बचाने की वजह से कैंटर को दायी ओर दबाया तो बहा पर सड़क धस गई और कैंटर लगभग पचास फ़ीट गहरी खाई में पलट गया । ट्रक से कूदने में चालक को हल्की चोट आई है ।

You missed

You cannot copy content of this page