खबर शेयर करें 👉
कार चालक दिल्ली से रिश्तेदारी में दमुवाढुंगा आया था ।
 हल्द्वानी । सोमवार की सुबह एक कार नैनीताल रोड में देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया गया है कि कार संख्या डी एल 4सीएएच 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। जो  कूड़ेदान से टकरा गई । हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई ।  जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों की मौत हो गई।  कार में सवार चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायलों में तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल), अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल), करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल), आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली (घायल) हैं । जबकि स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली की मौत हो गई ।
इसके अलावा तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक जगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी व पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी जो कि गम्भीर रूप से घायल थे,की भी मौत हो गई ।

You missed

You cannot copy content of this page