खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट 10 जून को नैनीताल में इन महानुभावों से मुलाकात करेंगे ।

श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार 10 जून शनिवार को प्रातः 11:00 बजे महा जनसंपर्क अभियान के तहत  पद्मश्री अनूप साह  के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे। जिसके पश्चात 11:15 पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट  के आवास में उनसे मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:25 पर  ललित साह  के यहां महा जनसंपर्क अभियान के तहत मुलाकात करेंगे। अपराहन 1:35 पर ओलंपियन  राजेंद्र सिंह रावत  के यहां केलाखान में उनसे मुलाकात करेंगे। जिसके बाद साय 4:00 बजे हल्द्वानी पहुंचकर शकुंतलम बैंकट हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी में व्यापारियों के साथ जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात गौलापार क्षेत्र में पब्लिक मीटिंग और महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम करेंगे।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

इसी प्रकार की 11 जून रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट काशीपुर को प्रस्थान करेंगे जहां 11:00 बजे कुमाऊं मंडल की भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। अपराहन 1:00 मंडी गेस्ट हाउस काशीपुर पहुंचेंगे जहां 2:45 पर वह पब्लिक मीटिंग वह महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साय 4:00 बजे रामनगर रोड काशीपुर में साहूता हॉस्पिटल के पांचवे एनुअल फंक्शनमें प्रतिभाग करेंगे और रात्रि विश्राम आईजीएल गेस्ट हाउस काशीपुर करेंगे।

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

12 जून सोमवार को प्रातः 9:30 काशीपुर में 1008 चैतन्य महाप्रभु जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात गदरपुर रवाना होंगे प्रातः 10:30 गदरपुर में सत्संग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराहन 1:00 महा जनसंपर्क अभियान और पब्लिक मीटिंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और अपराहन 2:10 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

You missed

You cannot copy content of this page