खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । प्रदेश के पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज के सोमवार को सर्किट हाउस काठगोदाम आगमन पर उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया ।

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी एसोसिएशन ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल,जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश प्रकाश बैनी, असलम अली आदि ने पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को सम्मान पत्र दिया ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की नैनीताल जिला शाखा के अध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल,कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी,आनन्द पांडे,भूपाल बिष्ट,प्रकाश पांडे,दिनेश जोशी,भूपेंद्र कुमार,आनन्द बर्गली, यशवंत बोरा आदि ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया । ज्ञापन में माह जनवरी को वेतन दिए जाने,ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को 2400 के स्थान पर 2800 और सहायक विकास अधिकारियों को 2800 के स्थान पर 4200 ग्रेड पे देने,ग्राम पंचायतों में स्वच्छक नियुक्त करने आदि मांगे मुख्य हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page