खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसियेशन के प्रान्तीय आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मण्डलीय अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊॅं मण्डल नैनीताल के कार्यालय में गेट मीटिंग कर सरकार से शीघ्र उनकी मांगे  पूरी करने की मांग की गई।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

 

   ये कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लम्बे समय से आंदोलित हैं और गेट मीटिंग के जरिये कर्मचारियों से एकजुटता बनाये रखने की अपील कर रहे हैं साथ ही सरकार से शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की जा रही है ।
   बुधवार को यहां हुई गेट मीटिंग में गोपाल बिष्ट प्रशासनिक अधिकारी, कमल फुलारा प्रधान सहायक, दिनेश चन्द्र जोशी जनपदीय सचिव उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसियेशन जनपद नैनीताल, मनोज तिवारी, संजीव जोशी, कैलाश सिंह, कमलेश नैनवाल, मोहन सिंह फर्त्याल, विशाल, सुरेश, वन्दना आदि कार्मिक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page