खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ की  मंगलवार को परिसर में पहली आम सभा संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

सभा में मुख्य अतिथि प्रो. एल एम जोशी परिसर निदेशक  थे । जबकि विशिष्ट अतिथि डी एस डब्ल्यू प्रो. एल एस लोधियाल  व शोध निदेशक व कूटा अध्यक्ष प्रो0 ललित तिवारी रहे ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

सभा का संचालन जगदीश चंद्र पपनै ने किया । सभा को कुमाऊं विश्व विद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आनद सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेश बिनवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा पाल, सचिव राजेंद्र सिंह ढैला, उपसचिव नासिर अली, कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, दीपक जोशी महासंघ सचिव,  नंदा बल्लभ पालीवाल, रमेश पंत, मोहन बिष्ट, पी सी गुरुरानी , विपिन चंद्र, मुन्नी जोशी, रीता लोहनी, मदन आदि ने सम्बोधित किया । सभा में संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट द्वारा अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की गई साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों से सम्बंधित मांग पत्र भी मुख्य अतिथि परिसर निदेशक को सौंपा ।
सभा में डी एस बी परिसर के अधिकांश कर्मचारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page