खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । पेयजल अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) बनने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे दिनेश आर्य के पहली बार नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया ।
  पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्य जे सम्मान में बाइक रैली भी निकाली । जिसके बाद नैनीताल
क्लब में दिनेश आर्या का स्वागत विधायक सरिता आर्या द्वारा भी किया गया । इस कार्यक्रम में  दिनेश आर्या ने दर्जा राज्य मंत्री बनाये जाने के लिये राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु एकजुट रहने का आह्वान किया ।
   इस स्वागत कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष यूवा मोर्चा अरविन्द पड़ियार, जिला कार्यकारिणी सदस्य विधानसभा कार्यक्रम संयोजक भानु पंत,जीवंती भट्ट,तारा राणा,रीना मेहरा,कविता गंगोला, तारा बोरा,शालिनी साह,ज्योति ढोंढियाल,मधु बिष्ट, सोनू साह,नीतू जोशी,हंसी रावत,कलावती असवाल,मीनू बुधलाकोटी,लता दफोटी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या,दया किशन पोखरिया,विक्रम सिंह रावत,मोहन नेगी,कमलेश ढौंडियाल, संतोष साह भगवत रावत,कैलाश रौतेला,मनोज पवार,मोहित लाल साह,अरुण कुमार, नितिन कार्की, के एल आर्या, संतोष आर्या,विकाश जोशी, के के शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन आर्या,ललित ढैला,अतुल कुमार,रईस खान, अलीम अहमद,राजू बिष्ट, नवीन जोशी,हेमंत कनवाल,वैभव जोशी, केशव पंत,विशाल वर्मा,सलमान जाफरी,विक्रम राठौर,दीपू कनवाल,बहादुर रौतेला,चंदर सिंह,श्याम सिंह,लाल सिंह, खजान सिंह डंगवाल,प्रेम सागर, उमेश गड़िया,भूपाल बिष्ट,पूरन सिंह अरोरा,चंद्र प्रकाश सनवाल,त्रिलोक सिंह,दलीप सिंह,हरीश चंद्र भट्ट,बहादुर सिंह, भरत आर्या,आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page