खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पॉलिटेक्निक से आधा किमी दूर गैरीखेत वाले रास्ते मे चट्टान से बोल्डर गिरे हैं । जिससे गांव को जाने वाला रास्ता बाधित हुआ है ।

(बोल्डर हटाते ग्रामीण)

गैरीखेत के ग्रामीणों ने बोल्डरों को आपसी सहयोग से रास्ते से इधर उधर कर आने जाने लायक रास्ता बनाया है । जबकि सोमवार की सुबह नारायननगर वार्ड के सभासद भगवत रावत की सूचना पर लोक निर्माण विभाग नैनीताल की टीम मौके पर पहुंच गई है । बताया गया है ये बोल्डर चट्टान से गिरे हैं । जिनके लुढ़कते हुए नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में भी आने की आशंका है ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

(सभासद भगवत रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम)

ये बोल्डर दो दिन पहले गिरे हैं । यह क्षेत्र नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में आता है ।

You missed

You cannot copy content of this page