खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल पन्त में रविवार को खूब चहल पहल रही । यहां आज दोपहर से ही बड़ी संख्या में फड़ कारोबारियों ने दुकानें लगाई थी ।

पन्त पार्क क्षेत्र में इन दिनों पुलिस चौकी से गुरुद्वारा तक मानस खण्ड मंदिर माला परियोजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का काम गतिमान है । जिस कारण इस क्षेत्र में लगने वाली दुकानों को नगर पालिका के सामने विस्थापित किया गया था । लेकिन इस बीच सौंदर्यीकरण का काम रुका होने व नगर पालिका सहित अन्य कार्यालयों में तीन दिन के लगातार अवकाश को देखते हुए फड़ कारोबारियों ने निर्माणाधीन क्षेत्र में दुकानें लगाई हैं । जहां आज काफी रौनक रही ।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -: नैनीताल में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट': कल (20 जुलाई) बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

पालिका सूत्रों के अनुसार अभी फड़ कारोबारियों को इस स्थान पर फड़ लगाने की अनुमति नहीं है ।

 

वीडियो–:

 

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page