खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल कूटा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद काला की पत्नी तथा  राष्ट्रीय स्तर के छायाकार राजीव काला की माता  पुष्पा काला के निधन पर दुख व्यक्त किया है । श्रीमती पुष्पा काला करीब 79 वर्ष की थी । उनका रविवार की अपरान्ह में मल्लीताल बाजार स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया । उनके पुत्र राजीव काला हरिद्वार में थे । जहां से वे रात तक नैनीताल लौटेंगे ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

बताया गया है कि स्व.पुष्पा कार्की का अंतिम संस्कार सोमवार की पूर्वान्ह 11 बजे पाइंस स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा ।

उनके निधन पर भाजपा नेताओं व स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी, महासचिव डॉ.विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल ,उपसचिव डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. दीपाक्षी जोशी ,प्रो. अनिल बिष्ट ,डॉ. उमंग सैनी,डॉ. पैनी जोशी ,डॉ. सीमा चौहान , डॉ. दीपिका पंत ,डॉ. नागेंद्र शर्मा ,डॉ. युगल जोशी ने  उनके निधन पर शोक  व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है ।

You cannot copy content of this page