खबर शेयर करें 👉

आज सुबह ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मामला रामपुर रोड गोरा पड़ाव बाईपास हल्द्वानी का है ।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास ट्रक संख्या यू के 04 सी ए 1770 ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे जीतपुर नेगी निवासी पुरन राम गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी पदमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है ।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र होने पर ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक और बाइक के साथ महिला के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page