खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । तल्लीताल पुलिस ने आज ओकऊड कम्पाउंड निवासी महिला की शिकायत पर स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया । इस युवक पर आरोप है कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है । बताया जाता है कि पहले ये दोनों एक दूसरे को जानते थे लेकिन बाद में अलग अलग हो गए । लेकिन यह युवक अभी भी उसके आस पास जाकर उसे परेशान करता है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में सरकार ने दिया जबाव,

महिला के अनुसार ओक ऊड निवासी युवक रोहित साह पुत्र पी एल साह लगातार उसे परेशान कर रहा है । इस सूचना पर आज तल्लीताल से चीता मोबाइल प्रभारी शिव राज राणा मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई । लेकिन बाद में शिकायतकर्ता महिला ने कानूनी कार्यवाही न करने का वक्तव्य दिया । जिस पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर उसे छोड़ दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page