खबर शेयर करें 👉

रविवार को 42 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । लालकुंआ पुलिस सूत्रों के अनुसार  वार्ड नम्बर दो निवासी किराना व्यापारी आनन्द गुप्ता की पत्नी मीनू गुप्ता का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उसे परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए । लेकिन वहां महिला ने दम तोड़ दिया । जिसके बाद पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । इस मामले में मृतका के भाई ने लालकुंआ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । लेकिन पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है । मृतका का एक युवक के साथ बोलचाल थी । जिसकी अब शादी होनी है ।  बताया गया है कि मृतका की पुत्री दिल्ली विश्व विद्यालय में पढ़ाई जर रही है जबकि पुत्र कक्षा 9 में अध्ययनरत है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page