खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देने के लिए नैनीताल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपर जिला अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग की ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन आर्य का जन संपर्क अभियान जारी, भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट क्षेत्र के कई गांवों का किया भ्रमण ।

ज्ञापन में कहा गया है कि देश को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने वाली देश की बेटियां 23 दिनों से अपने साथ हुए अत्याचार की जांच की मांग कर रही हैं । इस मांग पर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाए जाने की घोर निन्दा की और कहा कि भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए ।
ज्ञापन देने वालों में महिला नगर अध्यक्ष नैनीताल भावना भट्ट, सभासद निर्मला चन्द्रा, रेखा आर्या, डॉ0 सरस्वती खेतवाल , ममता पांडे, शांति तिवारी, जया कपिल, धनी दुमका, गीता बिष्ट,
दीपिका, लता आर्य सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page