खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शन मर्जर के विरोध में किया जा रहा कार्य बहिष्कार के चतुर्थ दिवस विकास भवन भीमताल के परिसर में  जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलाल की अध्यक्षता में जनपद नैनीताल के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, जेई (पंचायत),डाटा ऑपरेटर ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार में प्रतिभाग किया ।
   इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल ने कहा कि इस फंक्शन मर्जर से पंचायती राज ढांचे को और कमजोर किया जा रहा है।  सरकार द्वारा उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन को विश्वास में लिए बिना उक्त विलय का निर्णय लिया है , जिसमें कर्मचारी हितों को ध्यान में नहीं रखा गया है । इसलिये जब तक उत्तराखंड  ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की मांग पूरी नही होगी तब तक अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा । इस प्रदर्शन  में भूपाल सिंह बिष्ट, आनंद पांडे, राकेश प्रसाद, विवेक पाल सिंह,यशवंत बोहरा,पवन रावत, दीपक बरगली, उमेश जोशी, सत्य प्रकाश द्विवेदी , पीताम्बर आर्या, बीना बेलवाल , नेहा त्रिपाठी, मंदिरा बुद्वियाल, पूजा महरा  कौशल पाण्डेय, सुमन राना, कंचन नाथ, विनोद सिंह,  मुकुल पाण्डेय, आदित्य,नितिन सहित समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं जेई आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page