खबर शेयर करें 👉

भीमताल। हल्द्वानी से धारी सुन्दरखाल जा रहे दम्पत्ति का पदमपुरी के पास वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इससे दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को धारी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकाला और पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

 

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन के लिए सरकार को मिला सीमित समय,

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आशीष कार्की पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या यूके 04 एएच 6267 वैगनआर कार से सुंदरखाल को जा रहे थे। पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस चौकी धारी कर्मचारियों तथा ग्रामीणों द्वारा सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां से इन हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। आशीष कार्की की कमर में गंभीर चोट है तथा गीतिका कार्की का दाहिना पैर टूट गया है दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं।

You missed

You cannot copy content of this page