खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सात दिन से लापता युवक का शव काकड़ीघाट क्षेत्र के हनुमान मंदिर से एक किमी दूर जंगल में मिल गया है। उस की मौत गुलदार के हमले से हुई बताई जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गईं थीं। वहां उनकी नजर झाड़ियों के पास पड़े कपड़े, मोबाइल और दूसरे सामान पर पड़ी।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

महिलाओं ने इसकी आसपास के लोगों को दी। पता चला मौके से मिले कपड़े ताड़ीखेत के सड़का गांव के जीवन सिंह (32) पुत्र पदम सिंह के हैं।

 

सूचना के बाद जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह नेगी ने साथियों साथ जंगल में तलाश की। कुछ दूरी पर उन्हें जीवन के फटे कपड़े और खून के निशान दिखे। पास के बरसाती नाले में जीवन का शव मिला।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

 

जीवन सात दिन से लापता था। वह कैंचीधाम के पास एक होटल में काम करता था। दिवाली वाले दिन गांव को लौटते समय वाहन न मिलने पर जीवन पैदल ही घर जा रहा था।

You missed

You cannot copy content of this page