खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भीमताल हल्द्वानी मार्ग स्थित सुसाइड प्वाइंट पर रविवार को खाई में कालाढूंगी निवासी एक युवक का शव मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। मृतक की स्कूटी सड़क पर खड़ी मिली। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की सोसाइड प्वाइंट की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। छानबीन करने पर शव की शिनाख्त ग्राम बंदर जोड़ा पो़ बेलपोखरा बैलपड़ाव कालाढूंगी निवासी हरीश मेहरा उम्र 36 पुत्र पूरन मेहरा के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बताया कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराये पर रहता था और रोजगार नहीं होने से परेशान था। पूर्व में वह हल्द्वानी में फूड वैन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, कोरोना काल से उसका यह कार्य बंद हो गया था, जिससे वह परेशान बताया जा रहा था।

You missed

You cannot copy content of this page