खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा से यूपी के हसनपुर जिला अमरोहा जा रहे दो बाइक सवारों पर मोहान के पास बाघ ने हमला कर दिया। बाइक के पीछे बैठे एक युवक को जबड़ों में दबाकर बाघ जंगल की ओर ले गया। जबकि बाइक चला रहा युवक सुरक्षित है। कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग, पुलिस की टीमें युवक की तलाश कर रही है। चार से पांच राउंड फायर किया गया है।
वन विभाग व कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार ग्राम जिहल तहसील हसनपुर थाना नगली जिला अमरोहा यूपी निवासी मोहम्मद अनस पुत्र शमीम अहमद व भूरा पुत्र बाबू अल्मोड़ा किसी कार्य से गए हुए थे। बताया कि दोनों शनिवार की सुबह अल्मोड़ा से घर यूपी जाने के लिए बाइक पर सवार होकर चले थे। मोहान के पास साढ़े आठ बजे पहुंचे थे, तभी मोहान से आगे ही चले ही थे कि बाघ ने अंधेर में हमला कर दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए। बताया कि बाइक के पीछे बैठे युवक भूरा को बाघ जबड़ों में दबा जंगल की ओर ले गया। आस-पास के लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर किया। इससे पास ही स्थित वन विभाग व कॉर्बेट की टीमें मौके पर पहुंच गए। । टीमों ने काफी देर तक युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि घटना स्थल रामनगर वन प्रभाग का है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि युवक की खोज की जा रही है। घटना के आस-पास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं।

You missed

You cannot copy content of this page