खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  रविवार की शाम को तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बहे। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर एसडीआरएफ और फायर टीमों तथा स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए 2 व्यक्तियों में से  1 व्यक्ति को तत्काल रेस्कयू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्कयू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

 

अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।

 

पुलिस के मुताबिक  रेस्कयू किए गए व्यक्तियों  में अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमजे अस्पताल नैनीताल तथा अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल शामिल थे।

You missed

You cannot copy content of this page