खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर गई बालिग गुमशुदा को चौकी खैरना पुलिस ने रामपुर उ.प. से सकुशल ढूंढकर परिजनों के किया सुपुर्द किया गया ।

विगत दिनांक 26 जुलाई 2023 को ग्राम चक विसौद पाडली थाना भवाली जनपद नैनीताल निवासी एक व्यक्ति द्वारा चौकी खैरना में अपनी बालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसकी जांच चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा की गई।

ALSO READ:  नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

ज्ञात हुआ कि गुमशुदा बालिका परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से नाराज होकर रातीघाट स्कूल आई थी और वहां से अपनी रिश्तेदारी में रामपुर चली गई थी जिसे पुलिस द्वारा सर्विलांस की मदद से सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना
कांस्टेबल जगदीश धामी
कांस्टेबल राजेंद्र सती
महिला कांस्टेबल भावना शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page