नैनीताल । मल्लीताल बाजार के व्यापारी व शेरवानी लॉज प्राधिकरण कंपाउंड निवासी वैभव का रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया । उनकी उम्र करीब 40-45 वर्ष के बीच थी ।
वैभव के पिता नागेंद्र सर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं । वैभव की मल्लीताल इंदिरा मार्केट में स्टेशनरी,कॉपी किताब की दुकान है ।
बताया गया है कि रात्रि में खाना खाने के बाद उसकी अचनक तबीयत खराब हुई। स्थानीय सभासद लता दफौटी व उसे तुरंत अस्पताल ले गए । लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद शव मोर्चरी में रखा गया है । वैभव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है ।


