खबर शेयर करें 👉

*नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक-15.11.2025 को समय प्रातः 10:30 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।*

*◼️शोभा यात्रा का रूट- सिख गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रामलीला मैदान हल्द्वानी से प्रारंभ होकर ओके होटल ➡️रोडवेज➡️तिकोनिया चौराहा➡️गुरु तेग बहादुर स्कूल तक।*
*◼️शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा➡️ रोडवेज➡️ तिकोनिया चौराहा➡️गुरु तेग बहादुर स्कूल तक मुख्य मार्ग के दाहिने भाग से होते हुए जाएगी।*

◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर व TP नगर/मंडी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले समस्त प्रकार के (छोटे,बड़े) माल वाहक वाहन/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन शोभा यात्रा प्रारंभ होने से शोभा यात्रा समाप्ति तक बायपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। कोई भी छोटा, बड़ा माल वाहक/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन शोभा यात्रा रूट नैनीताल रोड मै प्रवेश नहीं करेगा।

*रोडवेज /सिटी/सिडकुल की बसों का डायवर्जन*

◼️रामपुर रोड/बरेली रोड/ कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/ सिडकुल की बसें सीधे अपने रूट से चलते हुए रोडवेज तक आएंगी।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब नारिमन तिराहा से सीधे तिकोनिया चौराहा➡️ वर्कशॉप लाइन➡️ रोडवेज स्टेशन तक आएंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से गुरु तेग बहादुर स्कूल के मध्य रहेगी तक समस्त बसें नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड➡️ग़ौलापुल➡️ताज चौराहा➡️रोडवेज स्टेशन को आएंगी।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड/रामपुर रोड को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से रोडवेज तिराहा के मध्य रहेगी तब समस्त बसों को रोडवेज स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा और जब शोभा यात्रा रोडवेज पश्चिमी गेट पास करेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से➡️ वर्कशॉप लाइन➡️ तिकोनिया चौराहा➡️ हाइडिल तिराहा➡️ पंचक्की तिराहा➡️ ऊंचापुल चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।

◼️रोडवेज स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें रोडवेज पूर्वी गेट➡️ वर्कशॉप लाईन➡️ तिकोनिया चौराहा ➡️नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

*छोटे वाहनों का डायवर्जन*

◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/ रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

*◼️ काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन-*
▪️ कॉलटैक्स /हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा ➡️लालढांठ तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा➡️ दोनहरिया/ कुल्यालपुरा चौराहा➡️पानी की टंकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
▪️जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर वर्कशॉप लाइन➡️रोडवेज पूर्वी गेट➡️ताज चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

▪️जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा के मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा➡️जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️आवास विकास तिराहा/तिकोनिया चौराहा से ठंडी सड़क की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
◼️तिकोनिया चौराहा से आवास विकास तिराहा तक मुख्य मार्ग से ठंडी सड़क की ओर पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन ठंडी सड़क मै प्रवेश नहीं करेगा।

You missed

You cannot copy content of this page