खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उप जिला अधिकारी नैनीताल नावाजिस खालिक ने बुधवार को तल्लीताल कृष्णापुर मार्ग में खतरे की आशंका वाले रॉक का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
 इस दौरान उन्होंने इस रॉक को हटाए जाने का कार्य प्रारम्भ न होने के संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से जानकारी ली। इस सम्बन्ध में सहायक अभियंता सिंचाई सुमित मदवाल ने अवगत कराया रॉक को
मोनोलीथिक स्ट्रट के द्वारा रोकने की योजना बनाई गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने कहा  कि उक्त कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर 1 महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि मानसूनकाल में किसी भी प्रकार का खतरा व नुकसान न होने पाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ बलिया नाले का भी निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी लेते हुए, सम्बंधितों को गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page