खबर शेयर करें 👉

(राधा चन्द्रा)भिकियासैंण। स्याल्दे तहसील अंतर्गत सटेड़ गांव निवासी 9 कुमाऊं रेजिमेंट के लखनऊ में  तैनात सूबेदार चंदन सिंह उम्र -47 वर्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनकी सोमवार को केदार संगम पर अन्त्येष्टि की गई। 9 कुमाऊं केआरसी रानीखेत से आये जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
जानकारी के अनुसार रविवार को सांयकाल 6बजे के आसपास उनको अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर परिजन निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले गए, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।वे अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय,19 वर्षीय पुत्री तान्या, व पत्नी सबिता देवी को रोता बिलखता छोड़ गए। रविवार को रानीखेत से पहुंच डाक्टरों की टीम ने भिकियासैंण सीएचसी में पोस्ट मार्टम किया। रानीखेत से 9 कुमाऊं रेजिमेंट के ‌नायब सूबेदार नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुंची 18 जवानों ने कर्नल आफ द रेजीमेंट, कमांडेंट केआरसी, सीओ 9 कुमाऊं की और से पुष्प माला चढ़ाई। पुत्र संजय द्वारा चिंता को मुखाग्नि दी गई, और जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। अपराह्न 6 बजे विनोद व रामगंगा नदी के पवित्र संगम तट केदार पर उनकी आज अन्त्येष्टि की गई।
बताया गया है सूबेदार चन्दन सिंह 30अप्रैल को अपने गांव आए थे, जिनकी 29 मई को वापसी होनी थी । इसी दिन में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वे नहीं जा सके, और रात को भिकियासैंण अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने उनके घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया।प्रशासन की ओर से प्रभारी तहसीलदार स्याल्दे जगदीश गिरी भी घर पहुंचे।वहीं उनके असामायिक मृत्यु पर क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्र के सभी राजनैतिक संगठनों व क्षेत्रीय लोंगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page