खबर शेयर करें 👉

देहरादून के डालनवाला निवासी एक बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सम्पत्ति की वसीयत राहुल गांधी के नाम कर वसीयत की प्रति आज कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को सौंपी । देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी ।  सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा, श्रीमती सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page