खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नैनीताल में टैक्सी चालक के खिलाफ महिला ने शिकायत कर फोन पर अश्लील बातें और अभद्रता का आरोप लगाया। जिस पर तल्लीताल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर संयुक्त मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया।
जानकारी के अनुसार, तल्लीताल थाने में 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि किसी अज्ञात द्वारा उन्हें लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। युवक थापला गांव का टैक्सी चालक है। तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि युवक टैक्सी में बैठने पर महिलाओं को मदद करने के बहाने फोन नंबर मांग लेता था और उसके बाद उन्हें मैसेज भेजा करता था। जिसके बाद एक महिला ने उसकी शिकायत 112 पर कर दी। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाली महिला आगे कार्यवाही नहीं चाहती है। जिसके बाद युवक को धारा 151, 107/16 में संयुक्त मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले पुलिस द्वारा आरोपी का बीडी पांडे चिकित्सालय में स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाया टीम में चीता मोबाइल के शिवराज सिंह राणा मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page