खबर शेयर करें 👉

भीमताल । महाशिवरात्रि के मौके पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु कई किमी पैदल यात्रा कर आदि कैलाश धाम (छोटा कैलाश) पहुंचे ।  जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया । यहां मन्दिर समिति की ओर से भव्य मेले का आयोजन भी किया गया है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस्तीफा मंजूर किया, क्या है इस्तीफे का कारण ?

ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने  आज दूसरे दिन भी आदि कैलाश पहुंचकर पूजा अर्चना की । साथ ही श्रद्धालुओं व मेलार्थियों की आगवानी करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी ।

मन्दिर समिति अध्यक्ष  गुमान सिंह सम्भल ने  विभिन्न स्थानों से आ रहे भक्तों  का छोटा कैलाश पहुंचने पर स्वागत किया । इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पाण्डे, नितेश बिष्ट, प्रधान तारा पलड़िया,धर्मेन्द्र शर्मा, हल्द्वानी के व्यापारी नेता हुकुम सिंह कुंवर, डॉ०केदार पलड़िया, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भोलेनाथ भक्त आदि लोग महोत्सव की व्यवस्थाओं में जुटे रहे ।

You cannot copy content of this page