खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज तीन कर्मचारियों को सेवा निवृत्त होने पर विदाई दी गई ।प्रयोगशाला सहायक बी एस ढैला ,डाटा एंट्री ऑपरेटर बी एस गहलोत तथा आनंद मथानी के सम्मान में समारोह आयोजत कर शॉल ओढ़ाया गया और माल्यार्पण कर  प्रतीक चिन्ह भेट किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की तथा विश्वविद्यालय की सेवा करने पर धन्यवाद भी दिया गया और उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की गई। समारोह में प्रो0 एलएस लोधियाल ,प्रो0 ललित तिवारी ,जगदीश पपनै,आनंद रावत ,भावना राणा ,दिनेश ,नंदा बल्लभ पालीवाल , के पी मिश्रा ने भी विचार रखे ।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष जगदीश पपनै ने किया। इस अवसर पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page