खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। काठगोदाम के प्रतिष्ठित स्कूल से बंक मार कर मटरगस्ती करने 3 छात्र मंगलवार की सुबह नैनीताल पहुच गए । ये छात्र अपनी स्कूटी में आपातकालीन हॉर्न भी बजा रहे थे। जिन्हें  पुलिस ने पकड़ कर कड़ी फटकार लगाई और वाहन सीज कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई ।

 

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल से तीन स्कूली बच्चे अपनी स्कूटी संख्या जुपिटर यूके 04 आर 4527 में आपातकालीन सायरन बजाते हुए, ट्रिपल राइडिंग के साथ नैनीताल पहुंचे । शहर में किशोरों द्वारा बार बार हॉर्न बजाकर मटरगस्ती की जा रही थी ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

 

ये तीनो किशोर माल रोड में 108, फायर, और चीता पुलिस का सायरन बजाते हुए घूम  रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा इंडिया होटल के पास वाहन रोकने को कहा लेकिन तीनो पुलिस को देख मौके से भाग गए। तल्लीताल टोल चुंगी के पास मौजूद चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज राणा द्वारा टोल से तेज रफ्तार में वाहन के साथ भाग रहे तीनों किशोरों को धर दबोचा।जिसके बाद टोल पर मौजूद टीएसआई उमानाथ मिश्रा ने किशोरों से स्कूटी के पेपर मांगे । पेपर न होने,स्पीड राइडिंग व ट्रिपल राइडिंग करने और शहर में आपातकालीन सायरन बजाने पर पुलिस ने किशोरों को जमकर फटकार लगातर हुए वाहन को तत्काल सीज कर दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page