खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा । मंगलवार की अपरान्ह में अल्मोड़ा व बागेश्वर के कई क्षेत्रों में आंधी, तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई । इस ओलावृष्टि व बारिश से काश्तकारों की खेतों में खड़ी फसल व चारा घास को काफी नुकसान हुआ ।

पर्वतीय क्षेत्र में दोपहर तक मौसम साफ था । अपरान्ह तीन बजे बाद गरज, चमक के साथ तेज तूफान आने लगा । इस दौरान चारों ओर अपरान्ह में ही घना अंधेरा छा गया और ओलावृष्टि होने लगी जो काफी देर तक जारी रही । अचानक हुई इस वर्षा व ओलावृष्टि से काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा । इस मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने भी जारी नहीं किया था।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

आज हुई ओलावृष्टि से पर्वतीय क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई । लोगों ने ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़े निकाल लिए ।

You missed

You cannot copy content of this page