खबर शेयर करें 👉

चम्पावत  । प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  का कल 9 मार्च को जनपद का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले का उदघाटन करेंगे ।

मुख्यमंत्री अपने  निर्धारित  कार्यक्रम के तहत  9 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात 12:00 बजे टनकपुर जौलजीबी स्थित चरण मंदिर से लाइफ इज एडवेंचर कैंप, उचौलिगोठ तक रिवर राफ्टिंग में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 2:15 में किरौड़ा नाला, टनकपुर पहुंच टनकपुर में आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ करेंगे। उसके पश्चात 2:55 पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page