खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता, ऊ0सि0नगर से सोमवार को दोपहर 01 बजे प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल दोपहर 1:20 बजे पहुंचेंगे। जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल नैनीताल पहुंचेंगे। तत्पश्चात श्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02:40 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 04 बजे कुमाँऊ मण्डल के विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे और रात्रि विश्राम नैनीताल में करेंगे ।
दूसरे दिन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को 10:30 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल से प्रस्थान कर जी०टी०सी० हैलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे।

You cannot copy content of this page