खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । उत्तराखण्ड शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी एक आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, राज्य में दो उप कुलसचिवों  का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

 

 

 

शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत, वीर माधों सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून में तैनात उप कुलसचिव  नरेन्द्र लाल की प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानांतरण को समाप्त करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में नवीन तैनाती दी गई है। इसके साथ ही, हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून में कार्यरत उप कुलसचिव  विमल कुमार मिश्र का स्थानांतरण कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में किया गया है।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफ़ेयर क्लब द्वारा आयोजित ‘हरेला पखवाड़ा’ का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र,

 

 

 

संयुक्त सचिव प्रदीप मोहन नौटियाल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  मौसम पूर्वानुमान -: उत्तराखंड में अगले 5 दिन कई जगह भारी बारिश का अलर्ट: 9 जुलाई को अत्यंत तीव्र दौर की चेतावनी, नैनीताल सहित कुछ अन्य जिलों में विशेष सतर्कता की सलाह ।

आदेश -:

 

You cannot copy content of this page