खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार की शाम नैनीताल पहुंचे थे  जिसके बाद आज सुबह उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजा की । इससे पूर्व विगत दिवस उन्होंने कैंची मन्दिर व घोड़ाखाल मन्दिर में पूजा की रही ।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह मां नैना देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की । वे राज्य अतिथि गृह नैनीताल से पैदल खड़ी बाजार, श्री राम सेवक सभा में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मन्दिर पहुंचे । मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद  उन्होंने एसटीपी योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विवेक वर्मा, ओएसडी अभय सिंह रावत, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चन्द्र शेखर रावत, अतुल साह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, एसडीएम राहुल शाह, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे ।

You cannot copy content of this page