खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से पूर्व में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के अनुसार सात नम्बर  निवासी अमीर अहमद पुत्र खालिद अहमद ने 16 अप्रैल को अपनी बाइक संख्या यूके 04 एए 7562 बुलेट की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी ।  शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल  कार्यवाही शुरू कर दी । मंगलवार को पुलिस ने मुरादाबाद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में गठित पुलिस ने कुछ दिन में चोरों को सीसीटीवी सर्विलांस के आधार पर मुरादाबाद से धर दबोचा है ।  चोरों की पहचान मो. नदीम पुत्र मस्तकीम निवासी जाफरपुर थाना मैनाठेर मुरादाबाद यूपी व मो.रजा विलायत हुसैन निवासी डिगरपुर विलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page