खबर शेयर करें 👉

(एस आर चन्द्रा)भिकियासैण (अल्मोडा़) ।भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त हसराम व सदराम को आज बुधवार को चौड़ी घट्टी भतरौजखान से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
हसराम उम्र- 75 वर्ष पुत्र धनराम, निवासी तोल्यो, तहसील सल्ट,थाना भतरौजखान,
सदराम उम्र- 60 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी ग्राम – तोल्यों,तहसील सल्ट, थाना भतरौंजखान है।
पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक,
महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर,
हे0कानि0 रविन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान,
कानि0 हरेन्द्र तोमर, थाना भतरौजखान हैं।

You missed

You cannot copy content of this page