खबर शेयर करें 👉

बलियानाले के खिसकने के बाद पूर्व में क्षेत्र में रह रहे परिवारों को नगर के जीजीआईसी में स्थानांतरित किया गया था। वहीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए जीजीआईसी स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है।जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय को खाली करने के आदेश दिए गए थे लेकिन स्कूल में रह रहे  प्रभावितों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जिसके बाद आज जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने इन दो परिवारों को जूनियर स्कूल में शिफ्ट कर दिया  है।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

बता दें कि पूर्व में आई आपदा के दौरान संवेदनशील क्षेत्र हरीनगर से कई परिवारों को अस्थाई तौर पर जी जी आई सी में शिफ्ट किया गया था । इनमें से अशोक कुमार बाल्मीकि तथा विनोद कुमार का परिवार अभी तक वहीं रह रहा था । विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्कूल को पोलिंग बूथ निर्धारित किया गया है । जिसके बाद  परिवारों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे।

You missed

You cannot copy content of this page