खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल ज्योत्सना  अदालत ने 2015 में वोट हाउस क्लब नैनीताल में हुई मारपीट मामले में नैनीताल के अधिवक्ता मोहित मौलेखी सहित तीन लोंगों को एक एक साल का कठोर कारावास व 2-2 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है ।

   मामले के अनुसार 23 अक्टूबर 2015 को वोट हाउस क्लब में अनिरुद्ध भट्ट के साथ अमरदीप मान, गुरमेहर व अधिवक्ता मोहित मौलेखी ने मारपीट की थी । इस मामले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना की अदालत में लम्बी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अधिवक्ता मोहित मौलेखी सहित दो अन्य को आई पी सी की धारा 323,325,341 व 506 में दोषी पाते हुए इन तीनों को एक एक साल के कठोर कारावास व 2-2 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है ।
ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page