नैनीताल । नैनीताल से भवाली को जा रही आल्टो कार गुरुवार सुबह संतुलन खोकर मस्जिद तिराहे के पास खाई में गिर गई। कार में सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना मिलने पर भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश महरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर भवाली चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह भवाली एयरफोर्स में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार प्रिंस (40) व उसका साथी अमनप्रीत सिंह वेद (34) आल्टो कार नम्बर डीएल-8सी-एबी-5238 से नैनीताल से भवाली की ओर जा रहे थे इसी दौरान कार संतुलन खोकर खाई मेंं गिर गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गये।
मौके पर पहुंचे भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश महरा, एसएसआई आरिफ खान सहित कांस्टेबल व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भवाली चिकित्सालय पहुंचाया गया।


