खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु *डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 02 स्मैक तस्करों को *207 ग्राम स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ:  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस व सोशल मीडिया विभाग ने बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को फल व जूस वितरित किया ।

दिनांक 15.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्तगणों* *1.* धनपाल पुत्र रामसहाय निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा *2.* रामचन्द्र s/oलीलाधर R/O भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक *कुल 207 ग्राम स्मैक* बरामद की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर *थाना मुखानी में NDPS Act* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*पूछताछ पर* अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

*बरामदगी-*
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)

*पुलिस टीम*

*1.* उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
*2.* का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)
*3.* का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)
*4.* का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
*5.* का० संतोष बिष्ट(SOG)
6. का0 अरुण राठौर(SOG)

*नोट:–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

You missed

You cannot copy content of this page