खबर शेयर करें 👉
 शुक्रवार दोपहर नदी में काकड़ीघाट में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों ने ही डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों का पता नहीं चल पाया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।
मृतकों के साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे, उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

You missed

You cannot copy content of this page